‘यूपी अब माफिया, उपद्रव और कर्फ्यू मुक्त’ : CM योगी |

‘यूपी अब माफिया, उपद्रव और कर्फ्यू मुक्त’ : CM योगी |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश पूरी तरह बदल चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, उपद्रव मुक्त और कर्फ्यू मुक्त राज्य बन चुका है।

उन्होंने कहा कि सरकार की सख्त कार्रवाई और कानून के प्रभावी पालन से प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण हुआ है और विकास का माहौल बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराध और अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है।