‘हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे, सपा वाले कट्टे-बम बनाते थे’ : CM योगी |

‘हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे, सपा वाले कट्टे-बम बनाते थे’ : CM योगी |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए रक्षा उत्पादन और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल जैसे अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारों के समय प्रदेश की पहचान ‘कट्टे और बम’ बनाने से जोड़ी जाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करते हुए निवेश, उद्योग और रक्षा उत्पादन को बढ़ावा दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है।