उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस उस समय हंगामे में बदल गई, जब पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अलीगढ़ में आयोजित कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे और जूते-चप्पल चलाने लगे। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-

बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक हंगामा जारी रहा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना के बाद कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। फिलहाल स्थानीय प्रशासन और पार्टी स्तर पर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

