अफगानिस्तान के पूर्वी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। अफगान प्रशासन ने दावा किया है कि हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों नागरिकों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्तान ने पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांत के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले किए। अफगान पक्ष का दावा है कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों

नागरिकों की जान गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि कार्रवाई सीमापार मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई और इसमें कई आतंकवादी मारे गए। दोनों देशों के दावों में बड़ा अंतर है और नागरिक हताहतों की संख्या की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। हालिया घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

