पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात वनस्पति तेल के एक बड़े गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। पटना के महुली रोड स्थित दीदारगंज थाना क्षेत्र में डालडा यानी वनस्पति तेल के एक बड़े गोदाम में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद

शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से 22 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी लगातार छह घंटे से अधिक समय तक आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, जबकि नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

