कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य संजय प्रसाद यादव के निजी आवास पर पाकुड़ राजद जिलाध्यक्ष महावीर मढैया ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान 5 जून को होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। संजय यादव एवं राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया के बीच सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना को आम जनता तक

पहुंचाने जैसे मुद्दों पर बात हुई। मंत्री संजय यादव के द्वारा राजद जिलाध्यक्ष को स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया। मौके पर पाकुड़ किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल मरांडी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मैडया के अलावा झारखंड प्रदेश के महासचिव जयप्रकाश यादव, गोड्डा के जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन शाह भी उपस्थित रहे।

