लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। पुलिस के मुताबिक, इंदिरा कैनाल रोड पर हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय को गोली लगी। उसे इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय 27 मई को PGI थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बिल्डर संदीप सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी था। CCTV में कैद इस

वारदात में बाइक सवार बदमाशों ने महज 50 सेकंड में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि संजय अंबेडकर नगर, बस्ती और अयोध्या में कई हत्या के मामलों में भी वांटेड था और दिलीप वर्मा व खान मुबारक के आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

