चंद्रपुर में किसान का अनोखा प्रदर्शन, बैल बना विरोध का प्रतीक |

चंद्रपुर में किसान का अनोखा प्रदर्शन, बैल बना विरोध का प्रतीक |

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक किसान ने कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। किसान बैल पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचा और प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी। किसान का कहना है कि सरकार की ऋण माफी योजना होने के बावजूद उसे बैंक और प्रशासन से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इसी के विरोध में उसने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। किसान ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस अनोखे विरोध को देखने के लिए तहसील कार्यालय में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल प्रशासन ने किसान की शिकायत पर ध्यान देने और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।