जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में SIR अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं झारखंड SIR प्रभारी प्रदीप बालमुचू मौजूद रहे। उन्होंने BLA-2 और BLO की भूमिका पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया। प्रदीप बालमुचू ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

उन्होंने जिला, प्रखंड और मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत और वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कराने और लोगों को SIR अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, BLA, BLO और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

