छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने ग्रामीण विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने ‘VB-GRAM-G योजना’ को स्वीकृति दे दी है, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को हर साल 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 4 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार की 60:40 हिस्सेदारी के साथ किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने

‘अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना’ को भी मंजूरी दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिएशन सेंटर, प्रोसेसिंग यूनिट और डिजिटल सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय उत्पादन और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, CG-CBG पॉलिसी 2026 के मसौदे को भी स्वीकृति दी गई है। इस नीति के तहत कृषि और जैविक कचरे से कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

