लखनऊ के चर्चित अलीगंज भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषोक कृष्ण जायसवाल और सुरेश कुमार साहू के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद अलीगंज पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से

उन्हें कोर्ट भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अग्निकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई को मामले में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

