ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खोदना खुर्द में करीब 6000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया है। प्राधिकरण के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक कुछ कॉलोनाइजर इस जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे थे। मामले की सूचना मिलने पर प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने संयुक्त

अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण कार्य या अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्राधिकरण ने लोगों से किसी भी भूखंड की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच करने की अपील भी की है।
