कतर के रास लाफान लिक्विफाइड नेचुरल गैस कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण धमाके ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे में भारतीय नागरिकों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब महीनों से बंद पड़ी गैस सुविधा को दोबारा शुरू करने की कोशिश की जा रही थी। कतर

के ऊर्जा मंत्री साद अल-काबी ने घटना को बड़ी त्रासदी बताते हुए मृतकों में भारतीय और पाकिस्तानी कर्मचारियों के शामिल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन जारी कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि अधिकारी धमाके के कारणों और हुए नुकसान की जांच में जुटे हुए हैं।

