आगामी पर्व मुहर्रम को लेकर नगर थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से शांति व सौहार्द रूप से मुहर्रम मनाने की बात रखी गई। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि मुहर्रम के लिए तयशुदा रूट ही रखी गई है एवं समय भी पहले की तरह ही रहेगी। कुमार गौरव ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। किसी भी तरह

की अफवाह फ़ैलाने व गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई करेगी। एसडीपीओ ने लोगों से किसी तरह के अफवाह में ध्यान ना देने की अपील करते हुए शांति व भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की बात कही। बैठक में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र चौधरी एवं बिजली विभाग के कनीय अभियंता आशीष पटेल मौजूद थे।

