NEET री-एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी! नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर |

NEET री-एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी! नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी सेंटर |

नीट यूजी 2026 री-एग्जाम से पहले एक चौंकाने वाली गड़बड़ी सामने आई है। महाराष्ट्र के नागपुर के छात्र अब्दुल्लाह को परीक्षा केंद्र के लिए भारत की बजाय सीधे अबू धाबी, यूएई का सेंटर आवंटित कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि छात्र ने अपनी पहली तीन पसंद नागपुर, वर्धा और भंडारा चुनी थीं।

एडमिट कार्ड देखते ही छात्र और उसका परिवार परेशान हो गया। शिकायत के बाद एनटीए अधिकारियों ने तकनीकी त्रुटि स्वीकार की और नया एडमिट कार्ड जारी करने का आश्वासन दिया। छात्र के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने बताया कि हेल्पलाइन पर संपर्क करने के बाद उन्हें ईमेल के जरिए शिकायत भेजने को कहा गया। एनटीए ने भी भरोसा दिलाया है कि छात्र को जल्द ही नागपुर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *