धन धान्य व सन्तान की प्राप्ति हेतु आज बंगाली समुदाय की महिलाओं ने धूमधाम से जमाई शोष्टी का पर्व रेलवे कालोनी के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मनाया।

जैष्ठ माह को मनाए जाने वाले इस पर्व को सुहागिन के द्वारा वट वृक्ष के नीचे व्रत रखकर पूजा अर्चना करती है एवं अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। नि:संतानता की समाप्ति हेतु भी महिलाओं ने पूजा अर्चना में भाग लिया।

