Yogi Adityanath ने अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में 290 करोड़ रुपये से अधिक की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने रामायण वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय भवन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की अयोध्या त्रेतायुग की भव्यता का एहसास कराती है और अब यह उपेक्षित तथा तिरस्कृत नहीं रही। उन्होंने

कहा कि 40 वर्ष पहले अयोध्या की स्थिति देखकर उन्हें पीड़ा हुई थी, लेकिन आज यह विश्व की सबसे संभावनाशील आध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में उभर रही है। कार्यक्रम में सीएम योगी ने स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण, जल संरक्षण तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील की।

