पेटरवार में “सम्मान समारोह–2026”, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन |

पेटरवार में “सम्मान समारोह–2026”, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया उद्घाटन |

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के गोमिया विधानसभा अंतर्गत पेटरवार प्रखंड के बुण्डू पंचायत में “सम्मान समारोह–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तृतीय सत्र की चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और समाज के कर्मयोगियों, समाजसेवियों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब समाज अपने कर्मयोगियों का सम्मान करता है, तो विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी सम्मानित व्यक्तियों को शुभकामनाएँ दीं और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजुमदार (IAS), स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *