उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा में आयोजित एक भव्य जन्मदिन समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह तथा भाजपा सांसद रवि किशन को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात करीब 10 बजे कार्यक्रम शुरू होते ही हजारों लोग मंच के करीब पहुंचने लगे, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के

लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। हंगामे के बावजूद मंच पर मौजूद पवन सिंह और रवि किशन ने गीत-संगीत के जरिए लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पवन सिंह का एक बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पद पर पहुंचने के बावजूद वह सबसे पहले खुद को एक कलाकार मानते हैं।

