फिरोजाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, कारों से भरी बोगी में लगी आग |

फिरोजाबाद में बड़ा रेल हादसा टला, कारों से भरी बोगी में लगी आग |

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर यानी डीएफसी रेल लाइन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुपसपुर इलाके के पास कारों से लदी एक चलती मालगाड़ी की बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बोगी में रखी करीब 10 नई कारें जलकर खाक हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोका और इंजन को आग लगी बोगी से अलग कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *