धनबाद समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों, एनपीसीआई अपडेट, पोषण ट्रैकर, पोषण वाटिका और हॉट कुक्ड मील जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर लाभुकों को समय पर योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कुछ महिला पर्यवेक्षिकाओं को फटकार भी लगाई गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। सर्वश्रेष्ठ पोषण वाटिका विकसित करने वाले केंद्रों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आठ महिला पर्यवेक्षिकाओं को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

