धनबाद में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। शहर के गोल्फ ग्राउंड इलाके में सुबह टहलने निकली एक महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया और गले से चेन झपटकर फरार हो गया।
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी बाइक लेकर मौके से भाग निकला। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में डर का माहौल है और पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

