खोड़ा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल दूषित अचार नष्ट |

खोड़ा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 क्विंटल दूषित अचार नष्ट |

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 क्विंटल यानी 3000 किलोग्राम दूषित अचार नष्ट कराया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में दो अचार निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान भारी मात्रा में अचार अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया।+

शनि बाजार स्थित इकाई में सड़ी-गली अवस्था में रखे आम और नींबू के अचार को नष्ट कराया गया, जबकि बड़ी मात्रा में मिक्स अचार और नमक जब्त किया गया। वहीं मास्टर पार्क स्थित दूसरी इकाई में भी दुर्गंधयुक्त अचार मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। विभाग ने छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *