उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रथम तल पर लगे एक एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कक्ष में लगी एसी यूनिट में हुई। जैसे ही

धुआं और आग की सूचना मिली, भवन में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट किस कारण से हुआ।

