श्याम नगर में गंगा जलापूर्ति कनेक्शन का उद्घाटन, लोगों को मिली बड़ी राहत |

श्याम नगर में गंगा जलापूर्ति कनेक्शन का उद्घाटन, लोगों को मिली बड़ी राहत |

श्याम नगर क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नगर परिषद पदाधिकारी अरविंद चौधरी और वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने गंगा जलापूर्ति कनेक्शन का उद्घाटन किया। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उद्घाटन के दौरान स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगर परिषद पदाधिकारी अरविंद चौधरी ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वहीं वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने लोगों से जल्द से जल्द जलापूर्ति कनेक्शन लेने की अपील की। कार्यक्रम में सिटी इंस्पेक्टर मनीष कुमार, समाजसेवी बबलू सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *