हजारीबाग में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के तहत वृद्धाश्रम परिसर में आयोजित 5 दिवसीय एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के इस कार्यक्रम का समन्वय जिला युवा अधिकारी रूद्र शेखर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान खेल, संवाद और विभिन्न

मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बुजुर्गों का एकाकीपन दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही स्वयंसेवकों ने भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसी गतिविधियों में भी भाग लिया। इसके अलावा युवाओं ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं और नियमों को भी समझा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई। समापन सत्र में अधिकारियों ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और इसे युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया।

