ट्यूशन से लौटते वक्त लापता हुआ छठी का छात्र, सुनसान जगह पर मिला बैग |

ट्यूशन से लौटते वक्त लापता हुआ छठी का छात्र, सुनसान जगह पर मिला बैग |

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। संभारी निवासी मोहम्मद नौसाद अंसारी का पुत्र जुनेद अंसारी बुधवार सुबह रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। जानकारी के अनुसार, जुनेद सुबह करीब 7:30 बजे चरकपत्थर स्थित मिल्लत नगर के पास एक ट्यूशन सेंटर पहुंचा था।

सुबह 8:30 बजे छुट्टी होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उसका स्कूल बैग एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और अपने बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *