मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार Meenakshi Natarajan का नामांकन रद्द होने के बाद सियासी तनाव बढ़ गया है। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने दिल्ली के पटेल चौक स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें वैन में बैठाकर वहां से हटाया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

उधर कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती देते हुए उसे रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि नामांकन गलत तरीके से खारिज किया गया, जबकि चुनाव आयोग ने एफिडेविट में खामियों को गंभीर मुद्दा बताया है। इस पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठा रही है।

