माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का 4,399 दिनों तक देश की सेवा करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने । वही इस उपलक्ष पर बिहार सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी संतोष सिंह ने चैनपुर स्थित हरसू ब्रह्मधाम में हवन कर पूजा अर्चना की संतोष सिंह के साथ जिले के बीजेपी के तमाम बड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे वह इस पूरे मामले पर संतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के सफल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

आज हरसू बरहम बाबा के पावन दरबार में आयोजित आरती एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा, सामर्थ्य और यशस्वी नेतृत्व की कामना की। ईश्वर से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत विकास, समृद्धि, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे तथा उन्हें देशसेवा के इस महान संकल्प को आगे बढ़ाने की शक्ति एवं सफलता मिलती रहे।

