पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अज़हर इस्लाम ने SIR के मुद्दे पर अपील की है। अज़हर ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे तथा मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को हटाकर मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि SIR कितने वर्षों में होता है। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि SIR कोई 5 वर्ष या 10 वर्ष में होने वाली प्रक्रिया नहीं है बल्कि निर्वाचन आयोग

आवश्यकता के अनुसार समय समय पर इसका आयोजन करता है। लंबे समय के बाद वर्तमान में फिर से व्यापक स्तर पर मतदाता सूची सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि जब BLO घर आएँ तो उन्हें सही जानकारी दें और अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। यदि नाम, उम्र, पता या अन्य किसी विवरण में कोई त्रुटि हो तो समय रहते उसका सुधार अवश्य करवा लें। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका वोट है। इसलिए अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य सुनिश्चित करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

