बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में ₹1100 की पेंशन राशि डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की। इस योजना का लाभ वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं और अन्य जरूरतमंद नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार समाज के कमजोर और

जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो रही है। यह पहल राज्य सरकार के संवेदनशील और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण को दर्शाती है।

