बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि |

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि |

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 126वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पर स्थापित उनके विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन मंडल व सुमित चौबे मौजूद थे। माल्यार्पण के क्रम में कार्यकर्ताओं ने धरती आबा के सम्मान में उनके नाम का जयघोष किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया जा रहा है।

मुंडा जनजाति के एक निडर शख्सियत थे। बिरसा मुंडा ने बंगाल बिहार और झारखंड की सीमा पर लगे क्षेत्रों में अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया। बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे बल्कि एक क्रांतिकारी संत थे,जिन्होंने अबुआ दिशोम अबुआ राज यानी हमारा देश हमारा राज का उद्घोष करते हुए उलगुलान का बिगुल फूंका था। उन्होंने आगे कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल व जमीन की रक्षा, अंधविश्वास से मुक्ति और स्वाभिमान का संदेश दिया जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।भाजपा के उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज का अधिकारों स्वाभिमान जल जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।उनका अद्वितीय संघर्ष, त्याग राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के आदर्श और विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचने की प्रेरणा देते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *