पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो को किया गिरफ्तार |

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो को किया गिरफ्तार |

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को मुफसिल थाना के पुष्पानगर स्थित एक चाय के दुकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल जब पुष्पानगर स्थित चाय दुकान पहुँचें तो वहां उपस्थित लोग भागने लगे। दल के द्वारा दो व्यक्ति क्रमशः अंसारूल शेख एवं सादुल शेख को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दल को अंसारूल शेख के पैकेट से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा उसकी दुकान से 09 पुड़िया ब्राउन शुगर, 24 पुड़िया गांजा तथा 2310 रूपया नगद एवं सादुल शेख के पॉकेट से 02 पुड़िया गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गये दोनों व्यक्ति से पुछताछ करने पर अंसारूल शेख द्वारा बताया गया कि बदरूल शेख उम्र करीब 50 वर्ष, पिता शाहजाद शेख, ग्राम झिकरहट्टी द्वारा पश्चिम बंगाल से ड्रग्स एवं गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई किया जाता है एवं पकड़ा गया दुसरा व्यक्ति सादुल शेख, ड्रग्स खरीदने हेतु चाय दुकान में आया था। इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 73/2026, धारा 20 (b)(II)(A)/ 21(d)/22(d) NDPS Act. 1985 दर्ज किया गया। उक्त दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है एवं अन्य संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। छापामारी टीम में कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक सह पाकुड़ मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रदेव सिंह, सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल, मुफसिल थाना शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *