सदर प्रखंड के कुमारपुर पंचायत अंतर्गत रानीपुर टोला में डॉ.तनवीर आलम की पहल पर 100 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया। लंबे समय से ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा तथा ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। अब्दुल अलीम, तैयब अली जैसे

ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए कहा कि नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से गांव की बिजली व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए डॉ. तनवीर आलम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयास से रानीपुर टोला की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।

