हजारीबाग के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साधु के भेष में घूमकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने क्षितिज अस्पताल के पास टोटो से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हुरहुरू निवासी एक महिला को बहला-फुसलाकर सोने का जीतिया और अन्य आभूषण ठग लिए थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने

त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और कुछ ही घंटों में तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से सोने का जीतिया और कई लॉकेट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

