पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitish Kumar पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का निरीक्षण किया और लोगों की समस्याओं के निस्तारण की व्यवस्था का जायजा लिया। नीतीश कुमार ने उपस्थित मंत्रियों और पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Vijay Kumar Sinha, मंत्री Sheela Kumari Mandal, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

