बिजली के बढ़े हुए बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली विभाग की ओर से आयोजित ‘विद्युत चौपाल’ के दौरान एक उपभोक्ता अधिकारियों पर अपना गुस्सा जाहिर करता नजर आ रहा है। वीडियो में उपभोक्ता का कहना है कि पहले उसका मासिक बिजली बिल 800 से 1200 रुपये के बीच आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह

बढ़कर करीब 4000 रुपये तक पहुंच गया। उसने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर पांच महीने की रीडिंग में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कैसे हो सकती है। उपभोक्ता ने सिर्फ अपनी समस्या ही नहीं उठाई, बल्कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानियों का भी जिक्र किया। उसने अधिकारियों से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और बढ़े हुए बिलों को लेकर जवाब मांगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

