ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के बीच विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बालिगुड़ा स्थित आईटीडीए में सहायक कार्यपालक अभियंता Baikuntha Nath Behera के खिलाफ एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि अधिकारी के पास उसकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति है। इसी आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान अधिकारियों ने बैंक लॉकरों की तलाशी ली, जहां से लगभग 2 करोड़ रुपये

नकद बरामद किए गए हैं। फिलहाल बरामद नकदी की गिनती बैंक की मशीनों से की जा रही है। जांच एजेंसियां अधिकारी की चल-अचल संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही हैं। विजिलेंस विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संपत्ति और आय के स्रोतों का मिलान किया जाएगा तथा नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

