मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कारघाट कामठी गांव में आंगनवाड़ी केंद्र से वितरित किए गए पोषण आहार के पैकेट में सांप का मृत बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह पोषण आहार एक गर्भवती महिला को दिया गया था।

घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे मामले की पड़ताल के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। फिलहाल अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि पोषण आहार के पैकेट में सांप का मृत बच्चा कैसे पहुंचा।

