आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर चर्चा में हैं। श्रीलंका में 9 जून से शुरू होने वाली ए टीमों की वनडे ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम 5 जून को श्रीलंका पहुंची। एयरपोर्ट पर वैभव को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुट गए।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वैभव सूर्यवंशी फैंस की भीड़ से थोड़े असहज नजर आए। लगातार सेल्फी लेने की कोशिशों के बीच उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस से थोड़ी दूरी बनाए रखने और उन्हें जगह देने का अनुरोध किया। भारतीय ए टीम की कप्तानी Tilak Varma कर रहे हैं। ट्राई सीरीज में भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए टीमें हिस्सा लेंगी।
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव के इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चयन की भी प्रबल संभावना जताई जा रही है।

