हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पांवटा साहिब के गोंदपुर औद्योगिक क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति ने पुलिस जवान के साथ सरेआम हाथापाई की। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी राजेश छिंटा ड्यूटी के दौरान लंच के बाद स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक को उन्होंने सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी। आरोप है कि इस बात पर कार में

सवार फरहान नामक व्यक्ति भड़क गया और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी पुलिस जवान की वर्दी पकड़कर थप्पड़ और मुक्के मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पुलिसकर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

