मुजफ्फरपुर अग्निकांड में घायल लोगों का हाल जानने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अपना दिल्ली दौरा बीच में छोड़कर सीधे पटना पहुंचे। उन्होंने जय प्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी

मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च बिहार सरकार वहन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और मरीजों की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया। मंत्री के इस कदम को सरकार की संवेदनशीलता और पीड़ितों के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

