धनबाद में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार |

धनबाद में युवक की गला रेतकर हत्या का खुलासा, प्रेमिका गिरफ्तार |

धनबाद के भौरा ओपी क्षेत्र में हुए दिलशाद अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्या के पीछे त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की कहानी थी। 31 मई को काली मेला दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट के पास 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी का गला रेतकर हत्या किया हुआ शव मिला था।

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया। जांच में पता चला कि मृतक की प्रेमिका कोमल वर्णवाल और उसके होने वाले पति रोशन कुमार ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कोमल वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं फरार आरोपी रोशन कुमार की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *