आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत हीरापुर थाना पुलिस का अनोखा कदम,भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल और नकदी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों को हीरापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश करने से पहले सार्वजनिक रूप से पैदल मार्च कराया। दोनों आरोपियों की कमर में रस्सी बांधकर उन्हें हीरापुर थाना से बर्नपुर बस स्टैंड तक ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों को नकदी और मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना तथा आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना को लेकर इलाके में पुरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

