उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के 12 साल बाद भी बच्चा न होने पर उसके ससुराल वालों ने उसे लंबे समय तक प्रताड़ित किया। पीड़िता के अनुसार उसे कई दिनों तक कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखा गया और मारपीट भी की गई। इस दौरान घर में लगे CCTV कैमरे में पति द्वारा की गई मारपीट कैद हो गई, जिसमें अन्य परिजन भी चुपचाप मौजूद

दिखे। महिला ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और अब जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ सामने आकर पूरी आपबीती सुनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा व न्याय की मांग की है।

