ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने भोपाल में अहम कदम उठाया है। जांच के तहत सीबीआई टीम ने ट्विशा के निवास पर पहुंचकर घटनास्थल का पुनर्निर्माण यानी क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इस दौरान ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह भी मौजूद रहे। जांच अधिकारियों ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझने और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीबीआई टीम ने संबंधित लोगों

से पूछताछ के साथ-साथ घटना के समय की परिस्थितियों को दोबारा समझने का प्रयास किया। माना जा रहा है कि क्राइम सीन रीक्रिएशन से जांच एजेंसी को मामले के कई महत्वपूर्ण तथ्यों की पुष्टि करने में मदद मिल सकती है। ट्विशा शर्मा की मौत का मामला पहले से ही चर्चा में रहा है और अब सीबीआई की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। एजेंसी मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

