झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य में कहीं तेज गर्मी तो कहीं बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहेगा। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में हाल ही में ओलावृष्टि के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ हिस्सों में उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय दूसरे सिस्टम के कारण

यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 2 जून को दक्षिणी और मध्य झारखंड में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। 3 जून को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 4 और 5 जून को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

