बड़कागांव प्रखंड के विधायक मोहल्ला में 20 सूत्री के जिला सदस्य सह कांग्रेस नेता संजय तिवारी के पहल पर 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय तिवारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रसाद द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद सभी के घरों में बिजली बल्व जलने लगी।मौके पर बीस सूत्री के जिला सदस्य संजय तिवारी ने बताया कि इस मोहल्ले में 100 केवि का ट्रांसफार्मर पहले लगा हुआ था।ज्यादा लोड रहने के कारण लौ वोल्टेज रहता था।जिससे किसानों को सिंचाई करने में एवं घरों में परेशानी होती थी।इसकी जानकारी मुझे वीरेंद्र प्रसाद समेत ग्रामीणों द्वारा दी गई ,तो मैं विद्युत विभाग से मिलकर

ट्रांसफार्मर लगवाया वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हमारे मोहल्ले में 100 कवि का ट्रांसफार्मर होने के कारण लो वोल्टेज रहता था .कभी फ्यूज भी उड़ जाता था।इस कारण बिजली की समस्या से हम लोग झेल रहे थे।बच्चों का पठन-पाठन लो वोल्टेज के कारण नहीं हो पाता था।200 केवीए का ट्रांसफार्मर की मांग करने के लिए हम लोग विधायक एवं सांसद को भी आवेदन दिया।पर कोई पहल नहीं हुआ।तब संजय तिवारी के पास इस समस्या को रखें ,तो इनके पहल से 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।इसके लिए हम सभी ग्रामीण इन्हें साधुवाद देते है। मौके पर जिला सदस्य संजय तिवारी वीरेंद्र प्रसाद , लखन महतो, दीपा महतो ,सुजीत कुमार, रंजन कुमार, प्रकाश महतो, रामचरण महतो, सरिता देवी, ऐवरिया देवी ,रीता देवी ,सुनीता देवी ,गीत देवी , जय लाल महतो, बसंती देवी ,संगीता देवी आदि मौजूद थे।

