इस वक्त की बड़ी खबर मौसम से जुड़ी हुई है। देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हुई बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज 1 जून से 6 जून तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बने रहने के आसार हैं। इन राज्यों में कई जगहों पर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। उधर हिमाचल प्रदेश में भी बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। फिलहाल मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

