धनबाद/कतरास: टोटो-टेंपो की भीषण टक्कर, लोहे की रॉड आर-पार होने से युवक गंभीर कतरास में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। टोटो और टेंपो की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो में लगा लोहे का रॉड एक युवक के शरीर में आर-पार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

